फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute to Sardar patel on his death anniversary.

सरदार पटेल की पुण्यतिथि: मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की रचना की

Thu, 15 Dec 2022 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute to Sardar patel on his death anniversary.
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने लौहपुरुष की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के महान सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आज के ही दिन 1950 में धराधाम से विदा हुए थे। उन्होंने देश के सामने भावी पीढ़ी के लिए महान आदर्श रखा था। वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्वतंत्र भारत का स्वरूप कैसा होना चाहिए। लौहपुरुष को लोग वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में श्रद्धा व सम्मान से स्मरण करते हैं।

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्र की अखंडता व एकात्मता के प्रतीक, वंचितों और अशक्तों के सशक्त स्वर, 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने दर्जनों रियासतों को राष्ट्रीय भाव के एकात्म सूत्र में पिरोकर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की रचना का महान कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि 563 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत गणराज्य का हिस्सा बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। इनमें कई रियासतें विचलन की स्थिति में थीं। जूनागढ़ व हैदराबाद रियासत की हरकतों से सभी अवगत हैं, लेकिन सरदार पटेल की दूरदर्शिता व इच्छाशक्ति के आगे इनकी एक न चली और सभी रियासतों ने शांतिपूर्ण ढंग से भारत का हिस्सा बनकर वर्तमान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसका सामाजिक श्रेय केवल भारत रत्न सरदार पटेल को जाता है। 


संकल्प लें, उनके योगदान से वर्तमान व भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका है। आजादी के तत्काल बाद शिक्षा, पशुधन, कृषि, किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही सरदार पटेल ने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया था। उनके द्वारा आजादी की लड़ाई व इसके बाद की भूमिका आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी है। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

सीएम ने कहा कि संकल्प लें कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनके किए गए योगदान से वर्तमान व भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया,  सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी वर्मा, विधायक शशांक वर्मा, आशीष सिंह आशू, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed