फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute to Dr Shyama Prasad Mukherjee with his cabinet in Lucknow.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती: मुख्यमंत्री योगी बोले, भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था उनका पूरा जीवन

Thu, 06 Jul 2023 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jul 2023 12:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute to Dr Shyama Prasad Mukherjee with his cabinet in Lucknow.
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था। भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा। उन्होंने कहा कि वह भारत के उद्योग और खाद्य नीति के मार्गदर्शक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


सीएम योगी गुरुवार को पार्क रोड स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया तो उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश कमेटी के बिना कैसे जंग लड़ेगे सपाई, राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस से भागते समय नहर में गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप


सीएम योगी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सरकार से मतभेद उस समय भी देखने को मिला था, जब तत्कालीन नेहरू सरकार ने भारत के संविधान में जबरन अनुच्छेद 370 जोड़कर देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया था। उसका श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जमकर विरोध किया था। उस समय उन्होंने नारा दिया था एक देश के दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे।


सीएम योगी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त, प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात शिक्षाविद थे। आजादी के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मात्र 35 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शिक्षा क्षेत्र अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। आजादी के पूर्व बंगला में आई अकाल की त्रासदी के समय उन्होंने मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

सीएम योगी ने कहा कि भारत के प्रति डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। 1952-1953 से चली आ रही त्रासदी अनुच्छेद 370 को प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त 2019 को समाप्त किया और जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। आज जम्मू और कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed