फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath on Kisan Diwas, paid tribute to former PM Chaudhary Charan Singh.

किसान दिवस: मुख्यमंत्री योगी बोले, किसान भाजपा सरकार के एजेंडे में पहले स्थान पर

Sat, 23 Dec 2023 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Dec 2023 11:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े नौ साल में किसानों ने महसूस किया कि अब वह सरकार के एजेंडे में पहले स्थान पर हैं। देश में कृषि को लाभकारी बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath on Kisan Diwas, paid tribute to former PM Chaudhary Charan Singh.
किसान दिवस पर 51 किसानों को ट्रैक्टर वितरित किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अन्नदाता किसानों का जीवन बदला। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने किसानों के लिए जो कहा वह कर दिखाया। जब तक किसान गरीब रहेगा देश विकास नहीं कर सकता है। पहली बार किसानों ने महसूस किया कि वे सरकार के एजेंडे का हिस्सा हैं और पहले स्थान पर हैं। यह प्रधानमंत्री ने साढ़े नौ साल में महसूस कराया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 51 किसानों को ट्रैक्टर दिया गया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 30 को प्रधानमंत्री आएंगे अयोध्या: एयरपोर्ट से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे पीएम मोदी, होगी बड़ी जनसभा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंपत राय ने 22 जनवरी की तुलना 15 अगस्त 1947 से की, प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर कही ये बात


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को 15 किस्त मिली हैं। यूपी के दो करोड़ से ज्यादा किसानों को यह राशि मिली है। कृषि को लाभकारी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। साढ़े छह साल में 2 लाख 25 हजार गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है। डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। अब खेती घाटे का सौदा नहीं है।


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटा अनाज के माध्यम से किसानों को संवार रहे हैं। यहां के अन्न को दुनिया में पहुंचाया जा रहा है। किसान के हर सवाल का जवाब अब एप से देने जा रहे हैं। दो करोड़ ड्रोन दीदी तैयार कर रहे हैं। अब ड्रोन से खेत में दवा छिड़काव होगा। इस पर काम हो रहा है। मार्केट में दाम कम हैं तो उपज को वेयर हाउस में रखेंगे। इसे हर ब्लॉक में खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

मानव के साथ धरती की भी जांच 
अब मनुष्य के साथ धरती माता की सेहत की भी देखभाल हो रही है। सीएम ने कहा कि जिन किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया है। उन्होंने साबित किया कि तकनीक अपना कर जीवन को संवारा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि सफल किसानों की बात अन्य किसानों तक पहुंचाई जाए ताकि लोग समझे कि कुछ भी असंभव नहीं है। 

कृषि विकास दर को तीन गुना बढ़ाना होगा 
सीएम ने कहा कि किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची है। इसे तीन गुना बढ़ाना है। इसके लिए हर तरह की खेती को बढ़ावा देना है। डीजल इंजन को सोलर देंगे। सब्सिडी बढ़ाएंगे। जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग करेंगे। गोवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाएंगे। प्राकृतिक खेती का आधार गोवंश है। गौ माता की सेवा से पुण्य भी मिलेगा और खेती भी बढ़ेगी। हर गोवंश के लिए 15 सौ रुपए भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed