{"_id":"662943e0fafc29e065079b3f","slug":"cm-yogi-adityanath-meets-to-upsc-topper-aditya-srivastava-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएससी टॉपर आदित्य से की भेंट, शुभकामनाएं दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएससी टॉपर आदित्य से की भेंट, शुभकामनाएं दी
Wed, 24 Apr 2024 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आप ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोक सेवा के पथ पर चलते रहें।
विज्ञापन
यूपीएससी टॉपर आदित्य व उनके भाई अकुल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2023 के टॉपर राजधानी निवासी आदित्य श्रीवास्तव व उनके भाई अकुल श्रीवास्तव ने भेंट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आदित्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोक सेवा के पथ पर चलते रहें।
बता दें कि आदित्य का चयन आईपीएस सेवा के लिए भी हो चुका है। यूपीएससी में दोबारा चयनित होने के दौरान वह हैदराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। यूपीएससी में टॉप करने के बाद वह राजधानी आए थे।
विज्ञापन