{"_id":"6347ad99617fd0545e647ec6","slug":"cm-yogi-adityanath-meets-to-family-of-late-raju-srivastava","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी पत्नी ने की ये गुजारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी पत्नी ने की ये गुजारिश
Thu, 13 Oct 2022 11:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:57 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजू से जुड़े संस्मरण भी उनसे साझा किए।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के साथ राजू श्रीवास्तव के संस्मरण साझा किये। उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव के कार्यों को आगे बढ़ने में मुख्यमंत्री योगी से मार्गदर्शन के लिये निवेदन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पुत्र और पुत्री से बात की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया था। 10 अगस्त को कसरत करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से वह एम्स में भर्ती थे। 25 अगस्त के आसपास उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था। हालांकि, 21 सितंबर को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में बड़ी कामयाबी हासिल की थी। राजू श्रीवास्तव पहले कलाकार थे, जिन्होंने अवध की संस्कृति, किरदारों व परंपराओं को मुंबई जैसे मेट्रोपोलिटन शहर तक पहुंचाया।