फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meets to a group and says security of victim and her family is our priority.

अयोध्या दुष्कर्म मामला: प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम योगी, बोले- पीड़िता व परिवार की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Wed, 07 Aug 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दुष्कर्म मामले में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और पीड़िता व उसके परिजनों की सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meets to a group and says security of victim and her family is our priority.
प्रतिनिधिमंडल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या दुष्कर्म मामले की पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री बुधवार को एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल साइट एक्स पर दिए बयान में कहा है कि आज श्री अयोध्या धाम में भदरसा क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता प्रकरण के विषय में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
विज्ञापन


आश्वस्त रहें, पीड़िता को हर स्थिति में न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

आपकी सरकार पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। बुधवार को नगर में उन्होंने अयोध्या आंदोलन के महानायक महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed