फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meeting on roda safety in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: अवैध स्टैंड वालों पर गैंगस्टर लगाएं, सभी माफिया की कमर तोड़ें, उतारे गए लाउडस्पीकर स्कूलों को दे दें

Thu, 19 May 2022 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 May 2022 11:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की और अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर कमर तोड़ू न बनाएं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting on roda safety in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि अवैध स्टैंड चलाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए। सड़कों से अवैध स्टैंड 24 घंटे के अंदर हटाए जाएं। हर एक माफिया की कमर तोड़ दी जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फील्ड के अधिकारियों के  साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार से सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि आरटीओ कार्यालय दलालों से मुक्त हो और ड्राइविंग लाइसेंस केवल योग्य व प्रशिक्षित लोगों को मिले। बिना टेस्ट पास किए किसी को ड्राइविंग लाइसेंस न दिया जाए।
विज्ञापन


तय स्थान पर ही लगें पटरी दुकानें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे रोकने के लिए सड़कों से अतिक्रमण को हटाना होगा। पटरी व्यवसायियों के स्थान का चिह्नांकन करते हुए सुनिश्चित करें कि कोई तय स्थान के बाहर दुकान न लगाए। नगरों में पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनफिट स्कूली वाहनों पर रोक लगे
गाजियाबाद स्कूल बस हादसे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने अनफिट व बिना परमिट वाले वाहनों को हर हाल में रोकने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अनेक अवैध, डग्गामार बसें प्रदेश की सीमा से होकर अन्य राज्यों की ओर जा रही हैं। ये ओवरलोड और जर्जर होती हैं। परिवहन विभाग इनके संचालन पर अंकुश लगाए।

ओवरब्रिज स्टंटबाजी की जगह नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, ओवरब्रिज स्टंट की जगह नहीं है। ऐसी अराजकता पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।

कमर तोडू़ न बनाएं स्पीड ब्रेकर
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीड ब्रेकर टेबल टॉप हो न कि कमर तोड़ने वाला। बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, मरीजों को इससे परेशानी न हो। खराब डिजाइन की वजह से लोग स्पीड ब्रेकर के किनारे से वाहन निकालते हैं, जिससे दुर्घटना भी होती है।

अवैध टैक्सी संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अफसरों को भी चेतावनी दी। कहा कि शहरों में अवैध टैक्सी संचालन को लेकर स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही तय की जाए। टैक्सी स्टैंड का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय प्रशासन के लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण, स्पीड मापन, त्वरित चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी की व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत बताई। हाईवे पर ट्रकों की कतारें न लगें। यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि माफि या प्रवृत्ति के किसी व्यक्ति को किसी ठेके पट्टे के साथ न जुड़ने दे। एक भी माफिया जुड़ेगा तो उसका पूरा गैंग वहां पर अनैतिक व अवैध गतिविधियों का अड्डा बना देगा।

सामूहिक प्रयास से रुकेंगे सड़क हादसे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इसके लिए अंतर्विभागीय समन्वय के साथ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की जरूरत है। अभियान को दो चरणों में चलाया जाए। पहले चरण में बृहस्पतिवार से पांच दिन जागरूकता पर जोर दिया जाए। उसके बाद नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक वाहन का चालान कराया जाए।

लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सीओ, एसडीएम जिम्मेदार, उतारे गए लाउडस्पीकर स्कूलों को दे दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अब भी अनावश्यक लाउडस्पीकर लगाए जाने या तेज आवाज में बजने की शिकायत मिलती है तो सर्किल के पुलिस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर व अन्य अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं उन्हें आवश्यकता अनुसार निकट के स्कूलों को उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed