सीएम ने लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक का किया उद्घाटन, बोले- बेहतर करो तो और बढे़ंगी सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन अब लोहिया संस्थान भी इस प्रतियोगिता में शामिल है। यह प्रतियोगिता मरीजों को गुणवत्तापरक सेवा देने की होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा बेहतर करो तो सुविधाएं और भी बढे़ंगी। 23 करोड़ जनता को संस्थान का लाभ मिलेगा। संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि 56 किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं।
केंद्र सरकार को भेजा 14 मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में प्रोफेशनल तरीके से संस्थानों को चलाने का प्रयास नहीं हुआ। जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 14 मेडिकल कालेज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसमें 2022 में प्रवेश मिलेगा। यह भी बताया कि 250 एंबुलेंस ने 78 हजार की जान बचाई है।
डॉक्टर अपनी शपथ को याद रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच से लोहिया संस्थान व एम्स जैसे संस्थान खुल रहे हैं। दुनिया में टीबी को खत्म करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा गया है। जबकि पीएम मोदी ने देश को टीबी मुक्त करने के लिए 2025 का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी योगदान दें। सीएम ने डॉक्टरों को मरीजों से अच्छे व्यवहार की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी शपथ को याद रखें। मारपीट करेंगे तो लोग नकार देंगे और कॅरिअर खत्म हो जाएगा।
कार्य व व्यवहार बदलें डॉक्टर
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री संदीप सिंह व चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. रजनीश दुबे भी मौजूद रहे।
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉक्टर कार्य व व्यवहार बदलें। कुशल ड्राइवर वही है जो दलदल से गाड़ी निकाल सके। अगर ओपीडी में भीड़ ज्यादा है तो घबराएं नहीं बल्कि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज करें। तभी लोहिया संस्थान की इमेज बढे़गी।