फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrates the rashtriya divyang t20 cup in Lucknow.

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन टी20 कप का किया शुभारंभ, बोले- सभी आपसे प्रेरणा लेते हैं

Mon, 31 Oct 2022 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Oct 2022 04:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द को दिव्यांग कहकर दिव्यांगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोमवार को लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में  राष्ट्रीय दिव्यांगजन टी20 कप का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrates the rashtriya divyang t20 cup in Lucknow.
कार्यक्रम में खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय दिव्यांग टी20 क्रिकेट कप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया और कहा कि आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चल रहे हैं। आप सबको सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी20 क्रिकेट मैच के शानदार आयोजन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिले यही हमारी प्राथमिकता है। विकलांग शब्द को दिव्यांग शब्द कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। सभी आप लोगों से प्रेरणा लेते हैं। इस आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करके प्रसन्नता हो रही है।
विज्ञापन


देखें तस्वीर व वीडियो - उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने 36 घंटे के व्रत का किया पारण
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधान रहें - डेंगू व मलेरिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू, 2 माह में 64 से बढ़कर 381 हुए मरीज



 

इस मौके पर उन्होंने पद्मरी दीपा मलिक को सम्मानित भी किया और कहा कि सभी आपसे प्रेरणा लेते हैं।  आपको अर्जुन पुरस्कार भी मिला है। अगले आठ दिनों तक यहां दिव्यांगजन का रोमांचक क्रिकेट मैच देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना एक शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि मुझे दिव्यांगजनों को सम्मानित करते हुए काफी अच्छा लगा। जो बाधाओं के बाद भी आगे बढ़ रहे हैं। मध्यकाल के संत सूरदास जी ने दृष्टिबाधित होने के बावजूद भगवान कृष्ण की भक्ति में अपने काव्य खण्ड के माध्यम से नई प्रेरणा दी है। जब दुनिया में भौतिक वैज्ञानिकों की चर्चा होती है तो स्टीफन हॉकिंग का नाम जरूर आता है।

उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 10 लाख दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण और दिव्यांगजन कल्याण के कार्यक्रम भी चल रहे हैं। सरकार दिव्यांगजन के विकास व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। कहा कि जब कोई पैरा ओलंपिक भारत के लिए मेडल जीतता है तो लगता है कि सरदार पटेल का सपना साकार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed