फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrates Sadak Suraksha Maah.

जागरुकता फैलाकर सड़क दुर्घटना में हर रोज होने वाली 65 मौतें रोकी जा सकती हैं: मुख्यमंत्री योगी

Thu, 21 Jan 2021 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrates Sadak Suraksha Maah.
कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं एवं इनमें होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। एक माह तक चलने वाले व्यापक जनमहत्व के अभियान की अपने आवास से औपचारिक शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों के अनुपालन की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हाल के वर्षों में आई कमी सुखद है, लेकिन अब भी हर दिन औसतन 65 जानें सड़क दुर्घटनाओं में जाती हैं। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, ओवर स्पीड, सीट बेल्ट न पहनना जैसे छोटी गलतियां बड़ी दुर्घटना का सबब बनती हैं। एक व्यक्ति की गलती की कीमत पूरे परिवार को भुगतनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी सजगता, सतर्कता और जागरूकता से हजारों बच्चों को अनाथ होने से बचाया जा सकता है, हजारों परिवारों को खुशहाल रखा जा सकता है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारकों में खराब सड़क इंजीनियरिंग भी है।  हाईस्पीड और एक्सप्रेस-वेज पर अवैध कट के कारण भी आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सम्बन्धित विभागों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन्हीं विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जागरूकता फिर कड़ाई
सीएम ने कहा कि इस अभियान के शुरुआती दिनों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा,इसके बाद उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। अभियान की सफ़लता के लिए पुलिस और यातायात विभाग के अलावा चिकित्सा और बेसिक शिक्षा आदि संबंधित विभागों को समन्वय बना कर  काम करें।

सबने ली शपथ सावधानी से चलाएंगे गाड़ी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। ऐसी ही शपथ पूरे प्रदेश में लोगों को दिलाई जाएगी। इससे पहले परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हर सातवां व्यक्ति उत्तर प्रदेश का होता है। इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों की जागरूकता के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कटारिया ने अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय उपलब्धियों से भी अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed