फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrates rajya karmchari Cashless chikitsa yojna in Lucknow.

Cashless Chikitsa Yojna: 22 लाख कर्मियों-पेंशनरों को तोहफा : सीएम योगी ने कहा- कर्मचारी जनता की करें चिंता

Thu, 21 Jul 2022 10:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jul 2022 10:30 PM IST
सार

यूपी सरकार ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से 22 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrates rajya karmchari Cashless chikitsa yojna in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया योजना का शुभारंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इसमें आश्रितों को मिलाकर 75 लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोकभवन सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की चिंता है। कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वह जनता की फिक्र करें। जनता को किसी तरह की समस्या न होने दें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानती है। यह कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि यूपी सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। प्रदेश समृद्ध और सशक्त होगा तो इसका फायदा हर नागरिक को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में कई राज्य सरकारों ने कर्मचारियों के भुगतान में कटौती की, लेकिन यूपी सरकार ने डीए, वेतन तथा पेंशन आदि का समय पर भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे राज्य कर्मचारी व पेंशनर्स अपना स्टेट हेल्थ कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकें।
विज्ञापन


सुविधा के लिए स्टेट हेल्थ कार्ड बनना शुरू
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्टेट हेल्थ कार्ड के माध्यम से राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स तथा उनके आश्रितों को सभी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों एवं आयुष्मान भारत में पंजीकृत निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मिलेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि कार्ड बनना शुरू हो गया है। कर्मचारी जल्द से जल्द अपना स्टेट हेल्थ कार्ड बनवा लें। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यदि इलाज में पांच लाख से अधिक खर्च होता है तो उसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे मिलेगी सुविधा
कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए कर्मचारियों को विभाग की वेबसाइट पर जाकर https://sects.up.gov.in डाउनलोड करना होगा। 

ज्यादा लोगों को फायदा देने के लिए कई अहम बदलाव की तैयारी
यूपी सरकार कैशलेस चिकित्सा योजना में कई अहम बदलाव की तैयारी में है। पेंशनर्स की आश्रित विधवा बहू को भी योजना का लाभ देने की तैयारी है। अभी तक आश्रित बेटी को ही शामिल किया गया है। सुविधा का लाभ लेने के लिए आश्रित की आय तीन हजार मासिक तय किया गया था। इस सीमा को बढ़ाकर करीब 11 हजार रुपये करने की तैयारी है। कार्ड खोने अथवा बिना कार्ड के अस्पताल पहुंचने वालों को भी इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए भी अलग से नियम बनाया जा रहा है।






कोविड काल में भी कर्मचारियों के हिस्से में कटौती नहीं की गई
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड में कर्मचारियों के किसी हिस्से में कटौती नहीं की। सभी की मेहनत से टीम वर्क से कोविड को रोकने में कामयाब रहे। हमें एक दूसरे के हितों का ध्यान रखना होगा। जनता सरकार चुनती है। उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 100 दिन में ई पेंशन लागू की। उम्मीद है कि कर्मचारी दूसरे को परेशान नहीं करेंगे। जो परेशान करेगा उसे भी भविष्य में परेशान होना होगा। कई कर्मचारियों-अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी याद किया जाता है। जो जनता की समस्याओं का समाधान करता है उसे दुआ मिलती है। हमें हर व्यक्ति से दुआ लेनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कर्मचारी नेताओं को भी कार्ड देना चाहिए था।। उन्होंने चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने कार्य पर भरोसा था। इत्मीनान में था कि सरकार बनाएंगे। इस बार कर्मचारी नेताओं ने डिमांड नहीं की फिर भी हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। भविष्य में भी निभाएंगे। सरकार अपना दायित्व पूरा करेगी। कोविड के दौरान हमने निर्देश दिया था कि कर्मचारियों के लाभ में कोई कटौती नहीं करेंगे। यही वजह है कि हमारे मॉडल को दुनिया ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed