फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath in Ayodhya today, see the updates.

Ayodhya: सीएम योगी बोले, जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचा वो जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं

Thu, 19 Sep 2024 02:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को दी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Ayodhya today, see the updates.
मिल्कीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से करोड़ों राम भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है। आज भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचने का काम किया है वो आज अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या को एक हजार चार करोड़ 74 लाख 63 हजार की कुल 83 परियोजनाओं की सौगात देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में बने सुरखा और विकास के माहौल का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेश के लिए 40 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। अब प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के दीपोत्सव से सपा के मुखिया और पाकिस्तान को तकलीफ होती है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव से रामभक्तों को खुशी होती है पर इससे सिर्फ दो लोगों को तकलीफ होती है एक सपा के मुखिया को दूसरे पाकिस्तान को। क्योंकि पाकिस्तान को पता है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दिया मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने की सामर्थ्य भी रखता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव से सपा को इसलिए तकलीफ होती है क्योंकि ये अंधेरे में रहने के अभ्यस्त हैं क्योंकि अंधेरे में ही डकैती डालने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed