फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath in Ambedkar Nagar.

अंबेडकरनगर में सीएम योगी: बोले- माफियाराज खत्म होने से अब विकास कर रहा है प्रदेश

Sat, 17 Aug 2024 01:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अंबेडकरनगर पहुंचे जहां उन्होंने कटेहरी में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को पंख लग रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Ambedkar Nagar.
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंबेडकरनगर माफियाराज से मुक्त होकर अब विकास की तरफ बढ़ रहा है। यहां उद्योग लग रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में आयोजित रोजगार एवं ऋण मेले को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी आने वाली है। हालांकि यह जिला पहले ही अपराधिक लोगों से मुक्त हो चुका है। जो कुछ बचे होंगे वो भी कहीं लुढ़कते मिल जायेंगे। कटेहरी के लिए खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह जिला विकास की दौड़ में पिछड़ने नहीं पाएगा। अयोध्या में हो रहे विकास का लाभ यहां भी मिलेगा। दो औद्योगिक गलियारे के जिले में निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से फुर्सत मिलेगी।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम ने कहा कि आज का उनका दौरा युवाओं से सीधे संवाद के लिए है। इसमें उन्हें 5100 टैबलेट का लाभ मिलने के साथ 46 कंपनियां दिन भर प्रक्रिया पूरी कर 21000 युवाओं को रोजगार देंगी। इसके साथ ही शाम तक 250 करोड़ रुपए तक के ऋण भी दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास का जिक्र करते हुए इससे युवाओं को होने वाला लाभ गिनाया। कहा कि बीते दिनों मिले निवेश प्रस्ताव से एक करोड़ 35 लाख युवाओं को रोजगार तय हुआ है। आज यूपी को लेकर धारणा बदली है। पहले यह प्रदेश देश का ब्लैक स्पॉट था। माफियाराज था। अब यह रोल मॉडल बन रहा है। यूपी आज देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में जल निगम के अभियंता की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या, सहयोगियों पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप, आइसोलेट किए गए कर्मचारी


युवाओं को आगामी दिनों में पुलिस भर्ती के बारे में बताते हुए कहा कि पहले ऐसी भर्ती के दौरान चाचा भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। सपा पर यह प्रहार करने के बाद कहा कि अब कोई परीक्षा में गड़बड़ी करेगा तो हम उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर लेंगे। हम युवाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के सपनों को पंख लगा रहे हैं। हमारा युवा भारत का वर्तमान और भविष्य है। इस मौके पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गिरीश यादव, कपिलदेव अग्रवाल, एमएलसी हरिओम पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed