फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath honours women under mission shakti yojna in Lucknow.

मिशन शक्ति: सीएम योगी बोले, हर क्षेत्र में संभावनाएं, उनको समय से चुनने और उस पर सरपट दौड़ने की आवश्यकता

Sun, 15 Oct 2023 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Oct 2023 08:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मिशन शक्ति के तहत लोकभवन में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में देश की तीन विभूतियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath honours women under mission shakti yojna in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय परंपरा में देवी के नौ स्वरूपों में से तीन महत्वपूर्ण पक्षों को लेकर आराधना होती है। इनमें एक देवी का पक्ष सत्य, दूसरा पक्ष ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी के रूप में होता है, जबकि तीसरा पक्ष खुशहाली और ऐश्वर्य के रूप में होता है। आज कार्यक्रम में तीनों देवियों के प्रतीक के रूप में नवरात्रि के एक दिन पहले विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव और एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा को सम्मानित करने का अवसर मिला। वह महिला सशक्तिकरण के रूप में कार्यक्रम में मौजूद हैं। साथ ही इस बात का प्रतीक हैं कि सब कुछ हो सकता है, बस एक सतत प्रयास की आवश्यकता है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में कहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंचासीन तीनों विशिष्ट महिला अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


मिशन शक्ति से महिला संबंधी अपराधों में आई काफी गिरावट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की बेटी इसरो वैज्ञानिक करिधल श्रीवास्तव का कार्यक्रम में उपस्थित रहना बेटियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी सफलता यह बताती है कि कुछ भी असंभव नहीं है। केवल प्रयास की आवश्यकता है, इसके बाद सफलता आपके पीछे-पीछे घूमती है। सीएम ने कहा कि उत्तर को दक्षिण से जोड़ने का काम कर रहीं पद्मश्री हेमा प्रभा सोफिया ने अपना उद्बोधन भले ही असमिया में दिया हो, लेकिन उनके सारे भाव हर व्यक्ति समझ रहा था। हमारी संवेदनाओं को व्यक्त करने में भाषा बाधक नहीं हो सकती है। उन्होंने हाथ की कारीगरी के माध्यम से अपने हुनर को एक मंच दिया, जो सशक्तिकरण के एक मॉडल को प्रस्तुत करता है। एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने सामाजिक कार्यों संग अपने सामर्थ्य से उद्योग को नई ऊचाईयां देकर एक नई कहानी लिखी है। उनकी यह सफलता दर्शाता है कि हर क्षेत्र में संभावनाएं हैं, केवल उन संभावनाओं को समय से चुनने और फिर उस पर सरपट दौड़ने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने वर्ष 2020 में नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति की शुरुआत की थी, लेकिन इससे पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की 20 प्रतिशत भर्ती को सुनिश्चित किया गया था। वर्ष 1947 से लेकर के 2017 तक यूपी पुलिस में महिला कार्मिक दस हजार के आसपास थी, लेकिन यह संख्या आज बढ़कर 40 हजार हो गयी है। इतना ही नहीं उन्हे फील्ड का काम सौंपा जा रहा है, जिसकी वह बखूबी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। मिशन शक्ति का ही परिणाम है कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों में काफी गिरावट आई है। साथ ही ऐसे अपराधियों को सर्वाधिक सजा दिलाने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश बन गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नइयो नइयो गीत पर प्रशिक्षु महिला शिक्षकों के साथ जमकर नाचे अधिकारी, लोग मजे लेते रहे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मस्जिदों में मांगी मजलूमों की हिफाजत की दुआ, उलमा बोले- फलस्तीनियों को मारकर स्थापित नहीं होगी शांति


आदि शक्ति ने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल को नई ऊंचाइयों को पहुंचाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार एक करोड़ परिवारों को पेंशन की सुविधा दे रही है। इनमें से 31 लाख से अधिक निराश्रित महिलाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक करोड़ 75 लाख परिवार को फ्री में उज्ज्वला रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इन सभी को जल्द से जल्द आधार से लिंक किया जा रहा है, ताकि दीपावली से पहले उन्हें फ्री में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। इतना ही नहीं प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से 66 लाख परिवारों को मलिकाना अधिकार दिलवाया गया है। इन सभी योजनाओं में अधिकतर महिला लाभार्थी शामिल हैं। 


पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर मातृ वंदना अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 15 हजार रुपये की सहायत प्रदान कर रही है, जबकि बेटी की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 51 हजार रुपए की मदद की जा रही है। अब तक 3 लाख से अधिक गरीब बेटियों की शादी की जा चुकी है। वहीं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में ज्यादात्तर लाभार्थी और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने इसको एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है।

इस मॉडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल अभियान को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभायी है। हमने महिलाओं को टेक्नोलॉजी, डिजाइन, पैकेजिंग के साथ मार्केटिंग के साथ जोड़ने का काम किया तो उन्होंने प्रदेश को एक्सपोर्ट के हब के रूप में प्रस्तुत करने में मदद की। पहले सरकारी राशन की दुकान में अक्सर विवाद होता था। जब से महिला स्वयं सहायता समूह को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है सारे विवाद खत्म हो गये हैं। पहले बाल विकास विभाग की ओर से दिये जाने वाले पोषाहार को लेकर शिकायतों आती थीं जब से महिला स्वयं सहायता समूह ने इसका संचालन शुरू किया है तब से टेक होम राशन की सुविधा सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी माैर्य, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार, डीजी ट्रेनिंग रेणुका मिश्रा, मंडलायुक्त रौशन जैकब, बाल एवं महिला सुरक्षा संगठन की एडीजी पद्मजा चौधरी, बाल एवं महिला सुरक्षा संगठन की एसपी रवीना  त्यागी, पुलिस टेलीकॉम डीआईजी सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed