फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath has campaigned for 13 days for UP by-election Jharkhand and Maharashtra assembly elections

Elections 2024: 13 दिन में 37 जनसभाएं... दो रोड शो, सीएम योगी ने बनाया माहौल; यहां रही सबसे ज्यादा डिमांड

Tue, 19 Nov 2024 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 09:01 AM IST
सार

यूपी उपचुनाव, झारखंड व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 13 दिनों तक  में 37 जनसभाएं ओर दो रोड शो करके सीएम योगी ने एनडीए के लिए माहौल बनाया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath has campaigned for 13 days for UP by-election Jharkhand and Maharashtra assembly elections
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में उपचुनाव की तो गहमागहमी है ही, साथ ही झारखंड व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी सरगर्मी बनी हुई है। तीनों चुनावों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिन तक प्रचार किया है। इस दौरान उन्होंने 37 जनसभाएं व दो रोड शो किए। 

विज्ञापन


यूपी उपचुनाव में भी उन्होंने पांच दिन तक एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कीं। फूलपुर, मझवां, खैर व कटेहरी में सीएम की दो-दो रैली हुई। वहीं, गाजियाबाद व सीसामऊ में रैली व रोड शो किया। कुंदरकी, करहल व मीरापुर में भी सीएम ने भी एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।

विज्ञापन

यहां से चुनावी रैलियों का समापन किया

झारखंड में सीएम ने चार दिन में 13, महाराष्ट्र में 11 रैली की। उन्होंने पांच नवंबर को झारखंड से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था और 18 नवंबर को यहीं से चुनावी रैलियों का समापन भी किया। यूपी में योगी ने पांच दिन में 15 चुनावी कार्यक्रम किए। इसमें 13 रैली व दो रोड शो हैं। उन्होंने आठ नवंबर को मीरापुर में रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल, कुंदरकी से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर व गाजियाबाद में संजीव शर्मा के लिए रैली की।

विज्ञापन

यहां की जनभाएं

नौ नवंबर को खैर, सीसामऊ व करहल पहुंचे। खैर से सुरेंद्र दिलेर, सीसामऊ से सुरेश अवस्थी और करहल से अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। 10 नवंबर को उन्होंने कटेहरी, मझवां व फूलपुर में चुनावी रैली की। फूलपुर से दीपक पटेल भाजपा प्रत्याशी हैं। 15 नवंबर को सीएम ने कटेहरी से धर्मराज निषाद व मझवां से सुचिष्मिता मौर्य के समर्थन में जनसभा की। 16 नवंबर को फूलपुर व खैर में जनसभा तथा सीसामऊ व गाजियाबाद में रोड शो में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

यहां रही सबसे ज्यादा डिमांड

सीएम योगी की झारखंड में प्रचार के लिए खासी डिमांड रही। महाराष्ट्र में चार दिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, एनसीपी-अजीत पवार गुट व आरपीआई) के पक्ष में प्रचार किया। योगी ने 11 रैलियां कर लोगों से महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सीएम ने 6, 12, 13 और 17 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed