फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath gives instructions to officers ralated to pooja pandaal.

UP News: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, पूजा पंडालों में विद्युत और आग से बचने के पूरे इंतजाम किए जाएं

Mon, 03 Oct 2022 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Oct 2022 12:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। इस संबंध में अफसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives instructions to officers ralated to pooja pandaal.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं और दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed