{"_id":"633d19ce03e4db6c1b13e301","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-grief-on-the-death-of-people-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा के अस्पताल में आग से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा के अस्पताल में आग से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, अफसरों को दिए निर्देश
Wed, 05 Oct 2022 02:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के अस्पताल में आग से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अफसरों को पीड़ितों के इलाज के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक अस्पताल में लगी आग में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।