{"_id":"6676a6d0146e2045ae019ee2","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-grief-on-the-death-of-chief-priest-of-ramlala-vigrah-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित का निधन, सीएम ने जताया शोक, बोले- सदैव स्मरणीय रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित का निधन, सीएम ने जताया शोक, बोले- सदैव स्मरणीय रहेंगे
Sat, 22 Jun 2024 04:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:07 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आचार्य लक्ष्मीकांत संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति की सेवा हेतु सदैव स्मरणीय रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर शोक जताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम ने लिखा कि प्रभु श्रीराम उनके शिष्यों व अनुयायियों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
सीएम योगी ने लिखा कि काशी के प्रकांड विद्वान एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित, वेदमूर्ति, आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का गोलोकगमन अध्यात्म व साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति की सेवा हेतु वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके शिष्यों व अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश- समय पर और बिना त्रुटि के हर उपभोक्ता के घर तक पहुंचाएं बिजली का बिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नए रेट जारी: आवास विकास की जमीन 10 फीसदी तक महंगी, वृंदावन और अवध विहार योजना में महंगा हुआ आशियाना बनाना
गौरतलब है कि 500 वर्ष के उपरांत अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित थे। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।