फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm Yogi Adityanath expresses grief on Reeva road accident.

UP News: रीवा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का किया एलान

Sat, 22 Oct 2022 06:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीवा में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का एलान किया है और मध्य प्रदेश के सीएम से मृतकों के पार्थिव शरीरों को राज्य में उनके घरों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath expresses grief on Reeva road accident.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये सहायता दिये जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मृतकों के पार्थिव शरीरों को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने के लिए सीएम मध्य प्रदेश से अनुरोध किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 12 लोगों की मौके पर जबकि दो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed