फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi Adityanath Distributes Joining Letter To 227 Constables selected in Skilled Player Quota

सीएम योगी ने की घोषणा: 150 रिटायर्ड खिलाड़ी बनेंगे कोच, डेढ़ लाख मिलेगा मानदेय

Sun, 09 Jul 2023 07:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jul 2023 07:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को आरक्षी के पद पर चयनित 227 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और यूपी पुलिस की झोली पदकों से भरने के लिए कहा।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi Adityanath Distributes Joining Letter To 227 Constables selected in Skilled Player Quota
नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुशासन के बिना सफलता नहीं मिलती है। टीम वर्क से ही विपक्षी को मात दी जा सकती है। यूपी पुलिस को अब देश भर में खेल प्रतियोगिता में अग्रणी रहना है। खिलाड़ी के साथ देश, प्रदेश, जिला और मोहल्ले का नाम भी रोशन होता है। चयनित खिलाड़ियों से कहा कि आपको पुलिस विभाग के लिए अब खूब मेडल जीतने हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को लोकभवन में आरक्षी के पद पर चयनित 479 कुशल खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया अभियान से बड़ा बदलाव आया है। वर्तमान नियुक्ति में महिलाओं ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। ये महिलाओं के 20 फीसद कोटे से काफी ज्यादा है। प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए तमाम कदम उठा रही है। युवा कल्याण विभाग इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा। 
विज्ञापन


हमने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वालों और हिस्सा लेने वालों को नगद पुरस्कार दिया है। वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि खेल कोटे से इतनी नियुक्तियां कभी नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पहली बार प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पहले पदक विजेताओं को नौकरी देने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री के निर्देशन में नई खेल नीति बनाई गई। जल्द खेल सारथी एप लांच कर रहे, इससे सारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्मिक विभाग के शासनादेश में संशोधन कर खिलाड़ियों की नियुक्ति प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


521 खिलाड़ी और होंगे भर्ती

डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि पुरानी नियमावली की कमियों को दूर करते हुए कुल सीधी भर्ती का 2 प्रतिशत पदों को खिलाड़ियों से भरा जा सकेगा। जल्द 521 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती होने वाली है। यूपी पुलिस के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण एवं खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद,स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने किया।

150 रिटायर्ड खिलाड़ी बनेंगे कोच, डेढ़ लाख मिलेगा मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 150 रिटायर्ड खिलाड़ियों को कोच बना रहे। उनको 1.50 लाख रुपए मानदेय देंगे। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सेवानिवृत्त हो चुके 20 खिलाड़ियों को कोच के पद पर भर्ती किया जा चुका है।

नायब तहसीलदार की नौकरी दी

इस अवसर पर दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार का नियुक्ति पत्र दिया गया। दिव्या ने कहा कि मुझे यूपी में जन्म लेने पर गर्व है। मैं पहले दिल्ली से खेलती थी। मेरे पापा मजदूर थे। बड़ी मुश्किल से सीखा। प्रदेश सरकार ने पदक जीतने पर पहले 50 लाख रुपए दिए थे। मेरे पति ओलंपिक की तैयारी करा रहे है। खेलो इंडिया गेमचेंजर साबित हो रहा है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने बताया कि वर्तमान भर्तियों में राष्ट्रीय स्तर के 302 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 51 ने गोल्ड, 41 ने सिल्वर और 61 ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के 13 खिलाड़ी भी चयनित हुए हैं। इनमें एक ने गोल्ड, तीन ने सिल्वर और सात ने कांस्य पदक जीता है।


इन राज्यों के खिलाड़ी चयनित

वर्तमान भर्ती में यूपी के 371, हरियाणा के 39, दिल्ली व उत्तराखंड के 13-13, मध्य प्रदेश के 12, पंजाब के 11, राजस्थान के सात के अलावा गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, बिहार के 2-2 और केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और महाराष्ट्र का 1-1 खिलाड़ी शामिल है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed