फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath criticizes the statement of Rahul Gandhi.

भारत-चीन विवाद: मुख्यमंत्री योगी बोले, राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, देश और सेना का अपमान करने वाला

Sat, 17 Dec 2022 02:14 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Dec 2022 02:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की सेना पर सवाल उठाने से बचना चाहिए। उनका बयान देश विरोधी लोगों को प्रेरित करने वाला है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath criticizes the statement of Rahul Gandhi.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीन द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की निंदा की है और इसे अमर्यादित करार दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, बचकाना, देश विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाला है। हम उनके इस बयान की निंदा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और दुनिया ये कह रही है कि हमारी बहादुर सेना ने चीन को करारा जवाब दिया है तो इस तरह बयान देना शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। डोकलाम में भी जब चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी तो उस समय भी कांग्रेस और राहुल गांधी सेना के पराक्रम और शौर्य की तारीफ करने की जगह चीनी दूतावास के साथ मिलकर भारत विरोधी कृत्यों को प्रश्रय दे रहे थे। उनका बयान अत्यंत निंदनीय है। वो देश की सेना के पराक्रम पर उंगली उठाते हैं।


हम राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं और ये मांग करते हैं कि वो देश की जनता और बहादुर जवानों से माफी मांगें। उन्हें देश को बार-बार कठघरे में खड़ा करने की आदत से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed