{"_id":"62dcf42a1849e102eb0152dd","slug":"cm-yogi-adityanath-congratulates-neeraj-chopra-for-winning-silver-in-world-athletics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: मुख्यमंत्री योगी ने नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई, बोले- हमें आप पर गर्व है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neeraj Chopra: मुख्यमंत्री योगी ने नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई, बोले- हमें आप पर गर्व है
Sun, 24 Jul 2022 12:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:59 PM IST
सार
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजक पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है और उन्हें इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीरज चोपड़ा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें आप पर गर्व है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!
आज #WorldAthleticsChampionships में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें आप पर गर्व है।
जय हिंद!@Neeraj_chopra1 — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 24, 2022
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर चर्चा में आए थे। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का सिर फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।