फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath came back to Lucknow after farmers death in Lakhimpur Khiri.

लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया, बोले- जांच हो रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

Sun, 03 Oct 2021 10:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Oct 2021 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी की घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath came back to Lucknow after farmers death in Lakhimpur Khiri.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस घटना के कारणों की तह में जाएगी और घटना में शामिल तत्वों को बेनकाब करेगी और दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौके पर शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं कृषि, एडीजी कानून व्यवस्था, आयुक्त लखनऊ और आईजी लखनऊ मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना में लिप्त जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र के सभी लोग अपने घरों में ही रहें और किसी के बहकावे में न आएं। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच और कार्रवाई का इंतजार करें। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के दौरे पर थे पर घटना की जानकारी होने पर लखनऊ लौट आए। वहीं, एडीजी एलओ प्रशांत कुमार के साथ अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी को तुरंत लखीमपुर खीरी भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि यहां तिकुनिया में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने कार चढ़ा दी। इसमें चार किसानों की मौत हो गई। आक्रोशित किसानों ने अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी पर हमला कर दिया। किसी तरह आशीष जान बचाकर भाग गया, जबकि उसके ड्राइवर को भीड़ ने पीटकर मार डाला। मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।

किसानों का आरोप है कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ और गृह राज्य मंत्री की किसानों के प्रति की गई टिप्पणी से आहत थे। इसके विरोध में उन्होने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना तय किया था। इसलिए वह तिकुनिया कस्बे से थोड़ी दूर विद्युत उपकेंद्र के आगे बैरियर के पास खड़े थे, लेकिन उन्हें सूचना मिली थी कि सांसद के गांव बनवीरपुर जाने के लिए डिप्टी सीएम का मार्ग बदल गया है।


इसी दौरान खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू दो गाड़ियों से उसी रास्ते से निकले तो, किसानों ने उनकी गाड़ी को रोककर विरोध करने की कोशिश की। किसानों का आरोप है कि इस बीच सांसद पुत्र के ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कई किसान घायल हो गए। बाद में चार किसानों की मौत हो गई। एक मृतक किसान गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह बहराइच के मोहनिया गांव और दलजीत सिंह बंजारा टांडा गांव का रहने वाला था। वहीं, बजिंदर सिंह ग्राम बैरिया थाना निघासन गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed