शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय: संघ के पदाधिकारियों से सीएम योगी ने की मुलाकात, दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों से बुधवार को मुलाकात की और उन्हें मानदेय बढ़ाने को लेकर विश्वास दिलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद सदस्य श्रीशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में आए शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी ने मानदेय से जुड़े मामले में विभागीय मंत्री से बात कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। शिक्षामित्र काफी दिनों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह लखनऊ में आंदोलन भी कर चुके हैं।
बता दें कि शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उ.प्र. विधान परिषद के माननीय सदस्य गण श्री श्रीचन्द शर्मा जी, श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज जी एवं श्री सुरेन्द्र चौधरी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष श्री शिवकुमार… pic.twitter.com/hMi8q3Yib5— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 16, 2024
शिक्षामित्र समय-समय पर आंदोलन भी करते रहे हैं पर अभी तक उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया है।