{"_id":"65d9ca531128122a5d063b88","slug":"cm-yogi-adityanath-and-bjp-leaders-meet-in-delhi-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों पर हुई चर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों पर हुई चर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद
Sat, 24 Feb 2024 07:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आने वाले चुनावों को लेकर बैठक हुई। बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी की रणनीति पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी मीटिंग में हिस्सा लिया। इस मीटिंग में खासतौर पर उन सीटों की चर्चा हुई जो बीजेपी हार गई थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी जल्द ही उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शुक्रवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
इन सीटों पर भाजपा की खास नजर
1. अंबेडकरनगर
2. घोसी
3. लालगंज
4. ग़ाज़ीपुर
5. मैनपुरी
6. श्रावस्ती
7. बिजनौर
8. अमरोहा
9. मुरादाबाद
10. नगीना
11. संभल
12. सहारनपुर
13. रायबरेली
14. जौनपुर