फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav paid tribute on the death of Himachal Pradesh former CM Virbhadra Singh.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का निधन: मुख्यमंत्री योगी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जताया शोक

Thu, 08 Jul 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हिमाचल की जनता ने एक सच्चा जनसेवक को खो दिया। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav paid tribute on the death of Himachal Pradesh former CM Virbhadra Singh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हिमाचल की जनता ने एक सच्चा जनसेवक को खो दिया। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !
विज्ञापन




वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अत्यंत दुःखद! हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed