फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath Ambedkarnagar visit.

Ambedkarnagar: भाजपा पदाधिकारियों से बोले सीएम योगी, एकजुट होकर चुनाव के लिए करें तैयारी

Wed, 07 Aug 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2024 03:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों से कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथवार तैयारी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Ambedkarnagar visit.
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। पड़ोसी जनपद अयोध्या में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीएम दोपहर साढ़े 12 बजे करीब सीधे अकबरपुर हवाई पट्टी आए। यहां उनका एमएलसी हरिओम पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिप अध्यक्ष साधू वर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ, पूर्व सांसद रितेश पांडेय आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। सीएम ने 40 मिनट तक चली बैठक में कटेहरी उपचुनाव को लेकर ही मुख्य रूप से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने जीत के लिए सभी से जुट जाने के लिए कहा। बूथवार तैयारी का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं से संपर्क साधने को प्राथमिकता दी जाए। उन्हें बताया जाए कि किस तरह उनके हित में काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस से लौटते समय रास्ते में रुककर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed