फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed Rozgar mahakumbh 2026.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी

Sun, 08 Mar 2026 05:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 05:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है। उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। बेटियां पर किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। जन्म के बाद से ही उनका नाम रजिस्टर होते ही उनके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed Rozgar mahakumbh 2026.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार महाकुंभ 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों में खूब आत्मविश्वास होता है। उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले। प्रदेश में अब कानून का राज है। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी। अगर किसी शोहदे ने बेटियों से अभद्रता की तो चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए बैठे हैं। सीएम योगी ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की करीब 27 लाख बेटियां लाभांवित हो रही हैं। अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं हैं। बेटी पैदा होती है और उसका नाम रजिस्टर में चढ़ता है तो उसके अकाउंट में पैसे आ जाते हैं। बेटियां किसी पर अब निर्भर नहीं रहेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान किया। महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में न सिर्फ आधी आबादी का सम्मान किया गया, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी मिले। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी महिलाओं को चेक, नियुक्ति पत्र व आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि का डीबीटी अंतरण भी किया। उन्होंने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी स्थापित किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिपिंग कंपनियों का निर्यातकों पर वार टैक्स, एक कंटेनर पर करीब 2.82 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिर्फ बयानबाजी नहीं है अखिलेश द्वारा मायावती को पीएम बनाने की बात, नीतीश को लेकर है यह रणनीति


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों को विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी जो कि अब 44 हजार से ज्यादा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को पढ़ाने की अपील की है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए धनराशि का खाते में ट्रांसफर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीमा प्रीमियम व साड़ी/वर्दी के लिए 38.49 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए। इसमें साड़ी-वर्दी के लिए 29.59 करोड़ रुपये तथा बीमा प्रीमियम की 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की गई। सीएम योगी ने नेहा दुबे, मानसी साहू, पूनम तिवारी, मनोरमा मिश्रा को साड़ी और सेवा मित्र आकांक्षा (ब्यूटीशियन) व रत्ना भारती को यूनिफॉर्म प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया।

 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं का उत्साहवर्धन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानवी गुप्ता, काव्या कश्यप, नैंसी रावत, साक्षी कुमारी, अभिश्री गुप्ता व शायरा बानो को चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों से बातचीत की, उन पर अपना स्नेह बरसाया और उन्हें उपहार भी दिए। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मियों का सम्मान
सीएम योगी ने सराहनीय कार्य करने वाली महिलाकर्मियों का भी सम्मान किया। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की छाया बड़वल (बरेली) व उमैरा मेराज (लखनऊ) और महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस निरीक्षक नीलम राणा, मुख्य आरक्षी वेदवती व शिमला सिंह को सम्मानित किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह की रोकथाम तथा 181 महिला हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुमारी नैंसी (फतेहपुर), पायल (बागपत) और लखनऊ की स्नेहलता व दीप्ति को भी सम्मानित किया। सीएम योगी ने सभी को प्रशस्ति पत्र के साथ बधाई व शुभकामनाएं दीं।

80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बच्चियां सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय गृहों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दुर्गा यादव (वाराणसी, हाईस्कूल में 85 फीसदी से अधिक अंक), मोहिनी पाल (लखनऊ, इंटरमीडिएट में 82 फीसदी अंक), स्नेहा यादव (हाईस्कूल में 95 फीसदी), श्रेया अवस्थी (हाईस्कूल में 89 फीसदी), अन्वी शुक्ला (हाईस्कूल में 86 फीसदी), कृतिका शर्मा (इंटरमीडिएट में 95 फीसदी) व प्रांशी (इंटरमीडिएट में 88 फीसदी) को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम ने सभी बच्चियों को सम्मानित भी किया।

इन महिलाओं को मिला नारी शक्ति अवार्ड 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शैलवी शारदा, कीर्ति करमचंदानी, आनंदी अग्रवाल व गीतांजलि को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। 

5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड 
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सरोजिनी नगर की गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह व लीलावती को मंच पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।

20 महिलाओं को नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग द्वारा सेवायोजित अपूर्वा, अमृता, शिवानी पांडेय, क्रुतुर एन, अमृता वाजपेयी, खुशी कांकर, साक्षी सिंह, अपूर्वा तिवारी, संगीता कुशवाहा व शिवांगी को नियुक्त पत्र सौंपे। इसके अलावा सीएम ने 10 नवचयनित मुख्य सेविकाओं कामिनी मौर्य, सुनयना कुमारी, अंजुम फातिमा, रीता वर्मा, स्मृति कपूर, गुंजा गुप्ता, बबिता वर्मा, रूबी मौर्या, श्रद्धा तिवारी व सुमित्रा को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित महिलाओं को बधाई दी।

सीएम योगी ने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया 
सीएम योगी ने इस मौके पर आईसीडीएस के 50 वर्ष पूरे होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘आत्ममंथन’ का विमोचन किया। उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत मुख्य सेविकाओं की क्षमतावृद्धि के लिए विकसित पुस्तिका ‘सारथी’ तथा श्रम विभाग के सौजन्य से उदिता फाउंडेशन की ‘नवदिशा’ पुस्तिका का भी विमोचन किया। 

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी मंडल की महिलाओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सफलता की कहानी सुनी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। संवाद के दौरान वाराणसी से सीता देवी, गाजीपुर से प्रमिला देवी, चंदौली से सोनी कुमारी व जौनपुर से दुर्गा मौर्या ने सरकार के सहयोग और अपनी मेहनत के बलबूते जीवन में आए बदलाव की कहानी मुख्यमंत्री के साथ साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed