फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed an assembly in katehari in Ambedkarnagar.

उपचुनाव: सीएम योगी बोले- सपा ने चलवाई थी रामभक्तों पर गोलियां, जो राम का सम्मान न करे उसे छोड़ देना चाहिए

Fri, 15 Nov 2024 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed an assembly in katehari in Ambedkarnagar.
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कटेहरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग वही हैं जिन्होंने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। भगवान राम का सम्मान न करने वालों को छोड़ दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी सरकार है जो लगातार विकास कर रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग हैं। आतंकी घटना के बाद भी पहले पाकिस्तान से संबंध खराब न होने पर ध्यान दिया जाता था। अब स्थिति बदली है। अब नया भारत है। अगर कोई छेड़ता नहीं तो अब उसे छोड़ता नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस अब एक बार फिर कश्मीर में धारा 370 लाने की बात कर रही है जबकि हम आतंकवाद खत्म कर विकसित भारत बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं। सपा के गुंडों ने अयोध्या में बेटी के साथ क्या किया सबको पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा राज में सभी को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। सपा-कांग्रेस के लोग जनता को गुमराह करते हैं। यह बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। जिले का माफिया खान मुबारक और अतीक अहमद ही इनकी विरासत है। सपा लोहिया के आदर्शों से भटक गई है। उन्होंने जनता को 20 नवंबर को पहले मतदान और फिर जलपान करने का मंत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed