फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath address in Sushasan Diwas 2024.

सुशासन दिवस 2024: मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में सुशासन अचानक नहीं आया, कई बड़े रिफॉर्म करने पड़े

Sat, 10 Feb 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  'सुशासन दिवस 2024' कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी में हुए विकास और उपलब्धियों का जिक्र किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath address in Sushasan Diwas 2024.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित 'सुशासन दिवस 2024' कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को एक एक करके सबके सामने रखा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सुशासन की स्थापना अचानक नहीं हुई है, बल्कि इसके लिए बड़े स्तर पर रिफॉर्म किये गये। पहले की सरकारों ने जाति, मत-मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने और ठगने का कार्य किया, मगर आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। प्रदेश में पहले भी पोटेंशियल था, मगर तब की सरकारों ने इसका बेहतर उपयोग नहीं किया।

विज्ञापन


भारत के पास दुनिया को नेतृत्व देने की क्षमता
नई दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राम भाऊ म्हालगी प्रबोधिनी की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'सुशासन महोत्सव 2024'  के लिए सीएम ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुशासन महोत्सव 2024 प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को हम सबके सामने प्रस्तुत करता है। बीते 10 साल में पूरी दुनिया नये भारत का दर्शन कर रही है। भारत आज दुनिया को सम और विषम परिस्थितियों में नेतृत्व देने का सामर्थ्य रखता है। देश के अंदर सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। सीएम योगी ने कहा कि जैम ट्रिनिटी (जनधन, आधार और मोबाइल) के माध्यम से जहां भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है तो वहीं डीबीटी के माध्यम से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाएं और सेवाएं पहुंचाने का कार्य हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Budget 2024: रालोद के सपा का साथ छोड़ने पर सीएम योगी का तंज, बोले- कोई साथ आने को तैयार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बजट 2024: राम को लाने का दावा करने वाले उनका अपमान करते हैं... प्रभु श्रीराम के नाम पर राजनीति बंद करें


पहले भारत की परंपराओं का उड़ाया जाता था मजाक
सीएम ने बताया कि आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई है। पहले हम भारतवासियों को कहा जाता था कि हमारा जो कुछ भी ज्ञान है वो पोंगापंथी है। हमारी परंपराओं को लांछित किया जाता था। आज दुनिया के 193 देश 21 जून की तिथि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मनाती है। भारत की इस ऋषि परंपरा से जुड़कर पूरी दुनिया ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से हमारी परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है। ये सब प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हो सका है।

सरकार ने बिना भेदभाव के कानून का राज स्थापित किया
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अंदर चल रही तमाम विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यूपी में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में हुए कार्यों को गिनाया। साथ ही प्रदेश में सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था जैसी उपलब्धियों के बारे में भी बताया। सीएम योगी ने कहा कि केवल योजना बनाने से सुशासन नहीं आता, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन का तरीका और उसकी मॉनीटरिंग बहुत जरूरी है। सरकार ने टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उपयोग किया है। सरकार ने बिना भेदभाव के कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश में नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी है। एमएसएमई क्लस्टर को मजबूती प्रदान की गई। ओडीओपी योजना लाकर परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री ने सीएम इंटर्नशिप स्कीम, प्लेज पार्क स्कीम की भी चर्चा की। सीएम ने प्रदेश में बेहतर हुई कनेक्टिविटी की चर्चा करते हुए बताया कि जल्द ही यूपी 21 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। यूपी में सर्वाधिक एक्सप्रेस वे हैं। 

हर साल एक लाख युवा उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य 
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर प्रदेश में नये उद्यमियों के लिए लाई गई पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस प्रतिवर्ष एक लाख नये युवा उद्यमियों को तैयार करने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सफलतापूर्वक कोरोना महामारी का सामना किया और किसी को बेरोजगार नहीं होने दिया गया। यूपी आज बीमारू राज्य से ऊपर उठकर रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। आज प्रदेश में उद्योगिक निवेश का बेहतर माहौल है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इससे 1 करोड़ 30 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार मिलेगा। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें 10 लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन होने जा रहा है। इस अवसर पर राम भाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के कार्यकारी निदेशक जयंत कुलकर्णी, डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, गोरंगदास, अभय, चित्रा सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित युवा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed