{"_id":"6245e6bea7f2cc01367c6a25","slug":"cm-yogi-addressed-the-voters-the-legislative-council-election-was-the-first-test-of-the-government-the-government-developed-without-any-discrimination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सीएम योगी ने कहा- विधान परिषद चुनाव सरकार की पहली परीक्षा, सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सीएम योगी ने कहा- विधान परिषद चुनाव सरकार की पहली परीक्षा, सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास किया
Fri, 01 Apr 2022 12:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:11 PM IST
सार
योगी ने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बिना किसी भेदभाव के सहयोग किया है तो उनका दायित्व है कि वह भाजपा के सभी 27 उम्मीदवारों को जिताएं।
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सदस्य चुनाव प्रदेश नई सरकार की पहली परीक्षा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बिना किसी भेदभाव, प्रताड़ना और शोषण के सहयोग किया है तो उनका भी दायित्व है कि वह भाजपा के सभी 27 उम्मीदवारों को जिताएं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्थानीय निकाय क्षेत्र सदस्य चुनाव के मतदाताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 36 सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। उन्होंने कहा कि शेष 27 सदस्यों का चुनाव में विधायकों, सांसदों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों को एकजुट होकर भाजपा उम्मीदवार को चुनाव जिताना है। उन्होंने कहा कि जो सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिक रूप से आगे बढ़ा रही है यदि उसी सरकार के जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे तो विकास पहले से तेज होगा और उसका श्रेय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी जीतकर आएंगे तो वह सदन और सरकार के समक्ष क्षेत्र की समस्या को रखकर उसका समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और प्रदेश में एक जैसी विचारधारा की सरकार है तो स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी भी उसी विचारधारा का व्यक्ति चुनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के सभी मतदाता 9 अप्रैल को मतदान के बाद महाअष्टमी के दिन देवी मां की पूजा कर लोकतंत्र और धार्मिक आस्था को पुष्ट करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2017 में विधान परिषद में भाजपा के मात्र सात आठ सदस्य होने से विकास अवरुद्ध होता था। लेकिन अब स्थानीय निकाय क्षेत्र सदस्य चुनाव में सभी 36 सीटों पर भाजपा की जीत होगी तो विधान परिषद में भाजपा को 75 से 80 सीटों के साथ बहुमत होगा। विधानसभा के बाद विधान परिषद में बहुमत होने से विकास अवरुद्ध नहीं होगा।