फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM strict on overbilling of electricity, instructions for immediate disposal of complaints

यूपी : बिजली की ओवरबिलिंग पर सीएम योगी सख्त, तत्काल शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

Thu, 26 Aug 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Aug 2021 09:24 PM IST
सार

शहरों से लेकर गांवों तक बिजली उपभोक्ताओं की बड़े पैमाने पर ओवरबिलिंग की मिल रही शिकायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
CM strict on overbilling of electricity, instructions for immediate disposal of complaints
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहरों से लेकर गांवों तक बिजली उपभोक्ताओं की बड़े पैमाने पर ओवरबिलिंग की मिल रही शिकायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि ओवरबिलिंग की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को टीम-9 की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बकाये पर किसी किसान का बिजली कनेक्शन न काटा जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसानों को बिजली बकाये में राहत देने के लिए जल्द एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। इस बीच गर्मी में बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नाराजगी जताते हुए पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को कम से कम समय में बदलवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस साल बिजली दरों में कोई इजाफा न किए जाने के बाद बिजली कंपनियों ने मनमाने ढंग से लोड बढ़ाकर चोर दरवाजे से राजस्व बढ़ाने का फार्मूला निकाला है। पूरे प्रदेश से काफी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई। शिकायतें मिलने पर जब इसकी जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि अभियंताओं ने नियम-कानून के मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं के लोड बढ़ा दिए हैं जिससे ज्यादा बिल आ रहा है। बुधवार को मामला ऊर्जा मंत्री के  संज्ञान में आया तो उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की होगी जांच
उधर, पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मरों के फुंकने और समय से न बदलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों से ट्रांसफार्मर फुंकने के पीछे लापरवाही की शिकायत आई है। इनकी जांच करवाकर गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर कम से कम समय में बदलने का प्रयास किया जाए। गौरतलब है कि इस वर्ष प्रदेश में 1,07,912 ट्रांसफार्मर छतिग्रस्त हुए हैं। जहां सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंके हैं उनमें गाजीपुर, बलिया, चंदौली, देवरिया, आजमगढ़, महाराजगंज, अलीगढ़, मऊ, हापुड़, जालौन, हाथरस, तथा मेरठ हैं। ऊर्जा मंत्री ने इन जिलों में ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंकने की जांच कराकर अधिकारियों की जबाबदेही तय करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed