फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM shot at IGP, panic ensues

Lucknow News: आईजीपी में सीएम को मारी गई गोली, मचा हड़कंप

Thu, 26 Feb 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CM shot at IGP, panic ensues
आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।
लखनऊ। अलर्ट... अलर्ट... अलर्ट... सीएम को गोली मार दी गई है। तत्काल सभी अधिकारी मौके पर पहुंचें। लोहिया अस्पताल समेत आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाए। तत्काल सीएम को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। यह नजारा बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की ओर से मॉक ड्रिल की जा रही थी।
विज्ञापन

सीएम के सिंगापुर और जापान दौरे पर जाने के दौरान बुधवार को एनएसजी ने आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को परखा। इसके लिए एक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जहां हिस्सा लेने आए सीएम की डमी पर कुर्सी के नीचे छिपे युवक ने पिस्टल से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एनएसजी कमांडो ने तत्काल बुलेटप्रूफ शील्ड से सीएम को सुरक्षित किया और जवाबी फायरिंग कर हमलावर को ढेर कर दिया। वहीं, सीएम को लोहिया अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को घेर लिया। कड़ी सुरक्षा में सीएम को लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय एसटीएफ मुख्यालय लेकर जाकर सुरक्षित किया गया, जहां पहले से सेफ हाउस बनाया गया था।
विज्ञापन


वीवीआईपी प्रोटोकॉल हुआ लागू
सीएम को गोली लगने की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होते ही पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत इलाज के लिए भेजने की तैयारियों को परखने के लिए लोहिया अस्पताल में मरीजों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि सीएम का काफिला आसानी से जा सके। हालत गंभीर होने के दृष्टिगत इलाज के लिए एयरपोर्ट से दिल्ली भेजने की एक्सरसाइज भी परखी गई।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

आईजीपी में हुआ मॉक ड्रिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed