फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM's another gift to minorities

अल्पसंख्यकों को अखिलेश का एक और तोहफा

Wed, 29 Jan 2014 09:51 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
CM's another gift to minorities

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मदरसा शिक्षकों को सौगात दी है। सरकार ने इन्हें मिलने वाले मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


इंटर पास मदरसा शिक्षकों को एक हजार, स्नातक शिक्षक को दो हजार व परास्नातक के साथ ही बीएड वाले शिक्षकों को तीन हजार रुपये अधिक मानदेय दिया जाएगा।

वहीं, एक महीने के भीतर नई मदरसा नियमावली भी जारी कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को अनुदानित मदरसों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शासकीय सेवाओं में जहां स्नातक व परास्नातक की योग्यता है, वहां पर कामिल व फाजिल योग्यता वाले युवाओं पर भी विचार किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसा शिक्षकों को भी समय पर मानदेय मिले इसके लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा में लागू वेतन वितरण अधिनियम की तर्ज पर मदरसा शिक्षकों को भी मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनुदानित मदरसों से अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अगले वर्ष से ट्रेजरी से पेंशन देने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा, अनुदानित मदरसों में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दी जाएगी। अखिलेश ने कहा कि राजनीतिक दल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से घबरा गए हैं।

इस कारण हम पर तरह-तरह के आरोप लगते रहते हैं। कौशल विकास योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना ठीक से लागू हो गई तो सभी को काम मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed