फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm not attended lucknow mahotsav

अखिलेश ने तोड़ी 48 साल पुरानी परंपरा

Sat, 23 Nov 2013 11:58 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
cm not attended lucknow mahotsav

1976 से लगातार आयोजित हो रहे लखनऊ महोत्सव में पहली बार ऐसा हुआ कि उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नहीं आए।

विज्ञापन


शाम लगभग साढे़ छह बजे घोषणा की गई कि अपनी व्यस्तता के चलते सीएम अखिलेश यादव यहां नहीं आ सकेंगे।

इस सूचना के बाद पंडाल में एकबारगी निराशा का माहौल बन गया।

समाजवादी पार्टी से जुड़े कई छोटे-बड़े नेता मुख्य पंडाल से निकल गए। अधिकारी रिलैक्स हो गए।

पढ़ें-जोश, जश्न और जुनून का आगाज

कुछ देर पहले जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, वहां अचानक लोग मंच के सामने आराम से टहलने-घूमने लगे। लग ही नहीं रहा था यहां महोत्सव का उद्घाटन बस होने को ही है।
विज्ञापन


बेगम हजरत महल पार्क, लक्ष्मण मेला स्थल और अब आशियाना के स्मृति उद्यान में महोत्सव का कारवां लंबा सफर तय कर चुका है।

शहर के बुजुर्ग भी याद नहीं कर पा रहे थे कि मुख्यमंत्री कभी उद्घाटन समारोह में न आए हों। उद्घोषिका ने बाकायदा मंच से इस बात की औपचारिक घोषणा की।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed