फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM gives information to PM in video conferencing, strong cold chain being prepared for Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण के लिए तैयार की जा रही मजबूत कोल्ड चेन, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जानकारी

Tue, 24 Nov 2020 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Nov 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
CM gives information to PM in video conferencing, strong cold chain being prepared for Kovid vaccination
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 के  टीकाकरण के लिए प्रदेश में एक मजबूत कोल्ड चेन व्यवस्था तैयार की जा रही है। प्रदेश की की विशाल आबादी के मद्देनजर वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर्स की उपलब्धता के प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेटर्स के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह जानकारी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोविड वैक्सीन की कोल्ड चेन तथा वितरण के संबंध मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान दी। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री व गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पूरी सक्त्रिस्यता से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के नियंत्रण के लिए सरकार की तरफ से सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद एवं सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed