फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM expresses gratitude to PM for increase in MSP: Farmers will get 50 to 85 percent profit on production cost

सीएम ने एमएसपी में वृद्धि पर जताया पीएम का आभार : किसानों को उत्पादन लागत पर मिलेगा 50 से 85 प्रतिशत तक लाभ

Wed, 08 Jun 2022 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Jun 2022 10:16 PM IST
सार

कहा कि इस निर्णय के अनुसार एमएसपी की नई दरों के लागू होने के बाद अन्नदाता किसानों को उत्पादन लागत पर 50 से 85 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
CM expresses gratitude to PM for increase in MSP: Farmers will get 50 to 85 percent profit on production cost
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के अनुसार एमएसपी की नई दरों के लागू होने के बाद अन्नदाता किसानों को उत्पादन लागत पर 50 से 85 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी। देश के किसानों की खुशहाली प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने बीते आठ वर्षों में किसानों के हित तथा समाज के वंचित वर्गों के जीवन में बदलाव लाने वाले अनेक कल्याणकारी निर्णय किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान (सामान्य), धान (ग्रेड-ए), ज्वार (हाईब्रिड), ज्वार (मालदंडी), बाजरा, रागी, मक्का, तूर (अरहर), मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन (पीला), तिल, रामतिल, कपास (मध्यम रेशा) तथा कपास (लंबा रेशा) की फसलों की एमएसपी में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed