फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm distributed appointment letters to martyrs family

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-जवानों का बलिदान सर्वोच्च

Wed, 06 Mar 2019 06:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 06 Mar 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
cm distributed appointment letters to martyrs family
योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में जमा होने वाली राशि का तीन गुना अंशदान प्रदेश सरकार देगी। पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के लिए बैंक ऋण पर चार प्रतिशत ब्याज भी सरकार वहन करेगी। बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘अमर शहीद सम्मान कार्यक्रम’ में उन्होंने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों के परिवारों समेत सेना, अर्ध सैन्यबल और पुलिस के कुल 96 शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों के परिवारों का सम्मान करना हम सबका साझा दायित्व है। इसलिए प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2017 या उसके बाद शहीद होने वाले सेना और अर्ध सैन्य बलों के जवानों के एक आश्रित को उसकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया। शहीद के परिवारीजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी याद में स्मारकों का भी सरकार निर्माण करवा रही है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि एक अप्रैल 2017 से अभी तक सेना के 15 जवान शहीद हुए हैं। इनमें से 6 जवानों के आश्रितों को इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। शेष 9 आश्रित परिवारों में से तीन ने शासकीय सेवा में अनिच्छा जाहिर की है। जबकि, तीन आश्रित परिवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। एक आश्रित अभी नाबालिग है और एक आश्रित पहले से सरकारी सेवा में हैं। वहीं एक अन्य शहीद के आश्रित को असाधारण पारिवारिक पेंशन स्वीकृत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से अर्ध सैन्य बलों के इस अवधि में 24 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें से 19 आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। बाकी 5 मामलों में दो आश्रित अभी नाबालिग हैं, जबकि एक शहीद के भाई ने नौकरी मांगी है। उसके लिए शासनादेश में शिथिलता करने की कार्रवाई चल रही है।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 61 जवानों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र इस कार्यक्रम में दिए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि पूर्व में विभिन्न मेडल व चक्र पाने वाले जवानों के लिए एकमुश्त सहायता राशि और वार्षिक धनराशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण व सुविधाओं के लिए 5.5 करोड़ रुपये से प्रयागराज, मेरठ, कौशांबी और मऊ में नवीन सैनिक कल्याण कार्यालय व विश्राम गृहों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही 3.5 करोड़ रुपये से 9 जिलों में सैनिक विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed