अखिलेश बोले, '2017 में किसी से भी गठबंधन का इरादा नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्याकुमारी से कश्मीर जाने वाली शांति एवं सद्भाव की आशा यात्रा में मंगलवार को शिरकत करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2017 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी पार्टी से समझौता या गठबंधन का इरादा नहीं है।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर प्रदूषण को मुद्दा बनाकर जनता से जुड़ी समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। असल समस्या बेरोजगारी और गरीबी है। इससे लड़ने की जरूरत है। प्रदूषण के मामले में समझौता भी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर में मेट्रो का काम जल्द शुरू होगा। सारी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। राम मंदिर बनाने संबंधित बयानों पर मुख्यमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
मुख्यमंत्री हूं, 'इसलिए यहां आया हूं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि एंबुलेंस, महिला हेल्प लाइन सहित जनता से जुड़ी तमाम सेवाएं शुरू की हैं। इनका लाभ समाज का हर तबका ले रहा है। यात्रा को सपा की आशा बताने या फिर सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शांति, सद्भाव की यात्रा है।
देश, समाज को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम को दूसरा रंग देना ठीक नहीं है, फिर मुख्यमंत्री किसी दल का नहीं होता है। मुख्यमंत्री होने के नाते इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया हूं। जो लोग इस कार्यक्रम में नहीं आए, वे लोग श्री एम का स्वागत नई दिल्ली में करेंगे। इसकी रूपरेखा पहले से तय है।
मुख्यमंत्री का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ था, जिसकी पुष्टि बाद में एम ने की। एम ने कहा कि नई दिल्ली के प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को हिस्सा लेना है।