अखिलेश ने की गुजारिश, प्रधानमंत्री जी पैसा दो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीजी सिटी में बनने वाले भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के लिए केंद्रीय लाभांश शीघ्र अवमुक्त कराने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने संस्थान के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की शीघ्र नियुक्ति करने का भी आग्रह किया है।
ट्रिपल आईटी की स्थापना केंद्र सरकार की योजना के तहत पीपीपी मोड में होनी है। इस संस्थान की स्थापना पर कुल 128 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका 50 प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाना है।
प्रदेश सरकार ने राज्यांश के रूप में 20.18 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्रांश की 50 प्रतिशत राशि रिलीज कराने के लिए पूर्व में भी अनुरोध किया जा चुका है।
प्रदेश सरकार ने भेजे बोर्ड आफ गवर्नर्स के नाम
पत्र में सीएम ने कहा है कि संस्थान के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के अनुसार प्रथम बोर्ड केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार तथा इंडस्ट्री पार्टनर से परामर्श करके गठित करना है। प्रदेश सरकार की ओर से बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के लिए तीन नामों का पैनल भेजा जा चुका है।