सीएम अखिलेश करेंगे चपरासियों की भर्ती पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय में चपरासियों की भर्ती के लिए पद कम लेकिन उम्मीद से ज्यादा आवेदन से उत्पन्न चुनौती का समाधान अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सचिव सचिवालय प्रशासन प्रभात मित्तल की अध्यक्षता वाली उप समिति की रिपोर्ट पर कोई निर्णय मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के बाद करने की बात कही है।
सचिवालय में चपरासियों के रिक्त 368 पदों के लिए रिकार्ड 23.25 लाख आवेदन आए हैं। नियमानुसार इन पदों के लिए चयन इंटरव्यू के जरिए होना चाहिए। मगर, इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से साक्षात्कार के जरिए चयन मुमकिन नहीं माना गया।
मुख्य सचिव को सौंपी गई रिपोर्ट
मुश्किलें शासन के संज्ञान में लाई गईं तो सचिव सचिवालय प्रशासन की अध्यक्षता में एक उपसमिति गठित कर दी गई। इस उपसमिति को चयन का कोई रास्ता तलाशना था। समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव आलोक रंजन को सौंप दी है।
बताया जाता है कि समिति ने नियमावली में बदलाव कर नए सिरे से चयन कार्यवाही किए जाने की संस्तुति की है। यदि ऐसा होता है तो मौजूदा चयन प्रक्रिया बेमतलब हो जाएगी।
हालांकि सचिव मित्तल ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
इस संबंध में मुख्य सचिव आलोक रंजन का कहना है कि उप समिति की रिपोर्ट मिल गई है। इस पर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा।