फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh take action on barabanki case

महिला को जिंदा जलाए जाने पर सीएम ने दिखाया सख्त रुख

Tue, 07 Jul 2015 07:12 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh take action on barabanki case

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी के कोठी थाने में महिला को जिंदा जलाने की घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। पुलिस हो या कोई और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब मुख्यमंत्री ने सवालों के जवाब में कहा कि बाराबंकी की घटना गंभीर है और जांच के बाद पता चल जाएगा कि कौन दोषी है। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है और आगे भी निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई करनी होगी, की जाएगी। मामले की जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मुख्य सचिव आलोक रंजन ने भी डीजीपी जगमोहन यादव को तलब करके बाराबंकी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हाल में हुई घटनाओं पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने डीजीपी से कहा है कि बाराबंकी की घटना की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच  कराकर दोषियों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

क्या था मामला?

cm akhilesh take action on barabanki case

बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा बसंतपुर गांव निवासी रामनरायन द्विवेदी को उसके एक रिश्तेदार पर दर्ज मामले को लेकर पुलिस रविवार सुबह से थाने में हिरासत में रखे थी।

सोमवार सुबह रामनरायन द्विवेदी की पत्नी नीतू द्विवेदी (40) थाने पहुंची और एसओ रायसाहब यादव व एसआई अखिलेश राय से पति को छोड़ने की गुहार लगाई। एसओ व एसआई ने महिला से उसके पति को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। पैसे देने में असमर्थता जताने पर एसओ व एसआई ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया।

महिला ने विरोध किया तो पिटाई कर सोने की चेन व अंगूठी लूटने के बाद एसओ व एसआई ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। थाना परिसर में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।

जली हुई हालत में उसे अस्तपाल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह महिला ने तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी बर्न यूनिट में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed