फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh inaugurates solar power plant in kannauj

अखिलेश यादव ने यूपी को दी एक और बड़ी सौगात

Tue, 07 Jul 2015 02:56 PM IST
टीम/डिजिटल, लखनऊ
टीम/डिजिटल, लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh inaugurates solar power plant in kannauj
बिजली की समस्या से अब कन्नौजवासियों को कुछ राहत मिल सकेगी। सीएम अखिलेश यादव और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मंगलवार को कन्नौज पहुंचकर सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


प्लांट के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज की जनता से समाजवादियों को सहयोग मिला है। अच्छे मौसम को देखते हुए उन्होंने कहा,यहां का मौसम भी हमारा साथ दे रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इस सोलर पावर प्लांट से जो बिजली मिलेगी उसका पैसा आप लोगों को नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि बाकी जगहों को देखते हुए कन्नौज का विकास कम हुआ है। हमें अभी यहां का और विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कन्नौज की जनता से कहा कि उन्हें अभी यहां सड़क,बिजली,पानी,चिकित्सा सबका इंतजाम करना है। सीएम अखिलेश ने छोटी जगहों पर मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का धन्यवाद किया।

कहा कि मैं नेता जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने गांवों में मेडिकल कॉलेज बनाने की शुरुआत की। पहले छोटी जगहों पर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलती थीं।


इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि हम विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि कन्नौज की धरती ऐतिहासिक है, मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed