फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM akhilesh inaugurates bird festival in lucknow

‘मैंने प्यार किया’ देखी है तो पता होगा पक्षियों का महत्व: अखिलेश

Sat, 05 Dec 2015 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Dec 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
CM akhilesh inaugurates bird festival in lucknow

जो लोग पक्षियों के करीब हैं वो ज्यादा खुश रहते हैं। घर पर बैठकर टीवी देखने से ज्यादा खुशी पक्षियों को देखने से मिलती है।

विज्ञापन


जिन युवाओं ने मैंने प्यार किया फिल्म देखी है वे तो पक्षियों का महत्व अच्छे से जानते होंगे। ये बातें कहीं यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने। अखिलेश आगरा में हो रहे इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल में बोल रहे थे।

अखिलेश ने शनिवार को चंबल सफारी जरार पहुंचकर बर्ड फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया।

सीएम अखिलेश यादव ने कहा, पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बर्ड फेस्टिवल अब हर साल होगा।

राजधानी में शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन सूबे के 75 जिलों में 300 स्थानों पर 21,252 लोगों ने बर्ड वॉचिंग की।

इको टूरिज्म को मिले बढ़ावा

CM akhilesh inaugurates bird festival in lucknow

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही। कहा कि आगरा से लॉयन सफारी तक साइकिल ट्रैक बनेगा।

शुक्रवार को लखनऊ में भी बर्ड फेस्टिवल का पहला दिन मनाया गया था। बर्ड वॉचिंग के दौरान राजधानी में कई दुर्लभ पक्षियों को देखा गया।

एसजीपीजीआई इलाकों में जहां इंडियन ईगल आउल का एक जोड़ा नजर आया, वहीं बहुत ही दुर्लभ माने जाने वाले कॉमन केस्ट्रेल, औरेंज हेडेड थ्रश, ब्लैक हूडेड ओरियोल की साइटिंग भी हुई।

बर्ड वॉचिंग के दौरान तीन दर्जन से अधिक प्रजातियों के 1554 पक्षियों को प्रकृति प्रेमियों ने निहारा। सुबह 6 से 10 बजे तक चली वॉचिंग राजधानी के तीन केंद्रों पर हुई, जिसमें 208 प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed