यूपी सरकार ने लखनऊ पुलिस को दी नई 'दृष्टि'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ वारदातों व बड़े-बड़े अपराधों का खुलासा न कर पाने के कारण अक्सर आलोचना झेलने वाली लखनऊ पुलिस को रविवार को नई ‘दृष्टि’ मिली।
शहर के प्रमुख स्थानों पर ‘दृष्टि’ प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि ‘उम्मीद’ प्रोजेक्ट में नागरिकों ने चार हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। लखनऊ पुलिस के इन दोनों ही प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री ने रविवार को उद्घाटन किया।
गोमतीनगर में ताज होटल के पास बने अत्याधुनिक कंट्रोल रूम में इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव तस्वीरें न सिर्फ देखी जा सकेंगी, बल्कि इनकी फुटेज एक साल तक सेव रखी जाएंगी।
शहर में एंट्री वाले 40 प्रमुख स्थानों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन कैमरे लगाए गए हैं। इनसे शहर में आने-जाने वाले वाहनों के नंबरों का लेखा-जोखा रखा जा सकेगा। वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कंट्रोल रूम से ही ई-चालान करने की भी व्यवस्था की गई है।
ड्रोन कैमरे रखेंगे आकाश से नजर
एरियल सर्विलांस प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ पुलिस को तीन ड्रोन कैमरे मुहैया कराए गए हैं। इनकी मदद से जुलूस व भीड़-भाड़ वाले इलाकों की निगरानी में काफी मदद मिलेगी। ये रात के अंधेरे में भी काम करेंगे। इनमें लगे कैमरे न सिर्फ फोटो बल्कि वीडियो भी बना सकते हैं।
सीएम ने इनका किया उद्घाटन
सिटी सर्विलांस प्रोजेक्ट ‘दृष्टि’: इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर 280 अल्ट्रा मॉडर्न हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इसकी लाइव तस्वीरें मॉडर्न कंट्रोल रूम में देखी जा सकेंगी।
नजर एक उम्मीद: इस प्रोजेक्ट के तहत नागरिकों ने 4000 कैमरे अपने पैसों से लगाए हैं। इनमें ज्यादातर व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इन कैमरों को भी पुलिस ने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया है।
एरियल सर्विलांस प्रोजेक्ट: इसके तहत लखनऊ पुलिस को तीन ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। इससे शहर की आकाशीय निगरानी रखी जा सकेगी।
मोबाइल सर्विलांस वाहन: इसे इनोवा गाड़ी में तैयार किया गया है। इसमें दो फिक्स व एक पैन टिल्ट जूम कैमरा लगाया गया है। इसके जरिये किसी भी स्थान को सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जा सकता है।
अच्छा काम करने वाले एसपीओ सम्मानित
मुख्यमंत्री ने शहर में अच्छा काम करने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में ओम प्रकाश आहूजा, आरएन बोस, मो. फहीम, मनीष कश्यप, आदेश गुप्ता, आलोक मिश्र, अमर बहादुर, सूर्यलाल वर्मा, कृष्णवीर सोनी, कमलेश, राम प्रकाश, आनंद प्रकाश व निर्मल जोजफ शामिल हैं।
आधुनिक कंट्रोल रूम को आईएसओ प्रमाण पत्र
आईएसओ संस्था नेअत्याधुनिक कंट्रोल रूम एवं स्मार्ट सिटी सर्विलांस सिस्टम ‘दृष्टि’ को आईएसओ 9001-2008 प्रमाण पत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने इसे लखनऊ पुलिस को सौंपा।