{"_id":"687ffbcd5c684a54910baeed","slug":"clouds-and-sunshine-continue-to-play-peek-a-boo-mercury-rises-by-two-degrees-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1305074-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बादलों और धूप की आंख मिचाैली जारी, पारा दाे डिग्री चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बादलों और धूप की आंख मिचाैली जारी, पारा दाे डिग्री चढ़ा
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते दो दिनों से तीखी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ी और पारे में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला। दोपहर बाद भी धूप और बादलों की आंख मिचाैली चलती रही। माैसम विभाग की के अनुसार गर्मी से राहत और बारिश के लिए अब 25 जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को भी लखनऊ में माैसम शुष्क रहने वाला है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून में आई सुस्ती की वजह से गर्मी और उमस बढ़ी है। 25 जुलाई से मानसून का नया सिस्टम सक्रिय होने के संकेत हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की उछाल के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा।