फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   click on link, 4.61 lakhe rupees debit from account

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 4.61 लाख गायब

Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
click on link, 4.61  lakhe rupees debit from account
लखनऊ। पीजीआई इलाके में इंजीनियर के खाते से 4.61 लाख व मनरेगा के डिप्टी कमिश्नर के खाते से 23 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा दिए। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर 11 निवासी अरविंद सिंह सिविल इंजीनियर हैं। 23 दिसंबर को अरविंद के मोबाइल पर मेसेज आया। इसमें एसबीआई का अकाउंट ब्लॉक होने की जानकारी देने के साथ ही केवाईसी अपडेट कराने के लिए एक लिंक भी था। अरविंद ने लिंक पर क्लिक किया तो चंद मिनट में ही उनके खाते से 4,61,000 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। अरविंद ने एसबीआई की उतरेठिया शाखा में सूचना देने के साथ ही पीजीआई थाने में तहरीर दी। मगर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। अरविंद ने बताया कि रविवार को वह पीजीआई थाने गए तो उन्हें विभूतिखंड स्थित साइबर थाने जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

वृंदावन सेक्टर पांच निवासी विजय कुमार चौधरी मनरेगा में डिप्टी कमिश्नर हैं। 31 सितंबर को विजय के मोबाइल पर भी केवाईसी अपडेट करने का मेसेज आया। उन्होंने भी लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 23 हजार रुपये उड़ा दिए गए। विजय ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed