फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cleanliness drive

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे के छह स्टेशनों पर चला सफाई अभियान

Mon, 27 Jul 2026 06:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
cleanliness drive

विज्ञापन

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से सोमवार को छह रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान और रैली का आयोजन किया। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर व डीआरएम गौरव अग्रवाल के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर महेंद्र सिंह की ओर से अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, एनसीसी व स्काउट-गाइड सदस्यों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्टेशन परिसरों में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। यात्रियों से कचरा डस्टबिन में डालने को कहा गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। इसके उपयोग को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों का सघन निरीक्षण किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed