Lucknow: सैलरी न मिलने पर सफाईकर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय पर जड़ा ताला और अंदर कूड़ा भर दिया
राजधानी लखनऊ के नगर निगम जोन 5 में वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कार्यालय के मुख्यद्वार पर कूड़े का ढेर लगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के नगर निगम जोन 5 में वेतन न मिलने और वेतन में कटौती होने से नाराज सफाईकर्मचारियों ने जोन कार्यालय में ताला लगा दिया और गेट पर कूड़े का ढेर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार समय पर वेतन नहीं दे रहे हैं और वेतन में कटौती कर रहे हैं। वेतन न मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, जोन 5 के अफसर मौके से गायब हैं।
नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि सैलरी को लेकर सफाईकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
वहीं, सफाईकर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सभी कर्मचारी लायन एनवायरनमेंट कंपनी में कार्यरत हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.