फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clat counceling begin

क्लैट की काउंसलिंग शुरू इन प्रमाणपत्रों की आवश्यकता

Wed, 07 Oct 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
clat counceling begin
क्लैट की काउंसिलिंग शुरू, लगेंगे ये प्रमाणपत्र
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2020 की काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हो गई। सात अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में सफल छात्रों ने पंजीकरण कराया और बतौर फीस 50 हजार रुपये जमा कराए। वहीं अपने पसंद के विधि विश्वविद्यालयों में सीट का विकल्प भरा। कम से कम पांच विकल्प भरने के निर्देश हैं, हालांकि वे चाहें तो सभी 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों का विकल्प भर सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर नौ अक्तूबर को पहली सीट एलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। छात्र 10 अक्तूबर तक डॉक्यूमेंट वेरीफाई करा कर सीट लॉक करेंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान यूजी के छात्रों को हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, ट्रांसफर व माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, दिव्यांग प्रमाणपत्र आदि की आवश्यकता होगी। छात्रों को निर्देश दिए गए कि प्रमाणपत्र ऑनलाइन वेरीफाई कराएं। संबंधित विधि विश्वविद्यालय वेरिफिकेशन कर छात्रों को दाखिला दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed